सीएमओ कार्यालय में रोष जताते हुए एनएचएम कर्मी।
अंबाला सिटी। बायॅलाज फ्रीज होने के चलते एनएचएम कर्मियों ने रोष जताया। जिला प्रधान तरणदीप सिंह ने बताया कि सरकार के अधिकारी एनएचएम 2018 में सेवा में वेतन बढ़ोतरी की गई थी। जनवरी माह में विभाग की ओर से बायॅलाज को मिलने वाले लाभ को फ्रीज कर दिया है।
अब कर्मचारी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए गुहार लगाएंगे। कर्मचारियों ने बताया कि जून 2024 के बाद से लाभ रोक दिया गया है। पांच वर्ष पूरे करने वाले कर्मचारियों की उम्मीदें अब टूट गई है। उन्होंने बताया कि 35,000 हजार वालों का वेतन अब घटकर 15,000 रुपए रह गया है। हड़ताल में भी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए दो महीनों तक रोष जताया था। जिला प्रधान ने बताया कि हमारी ओर से अब सरकार से बातचीत की जाएगी। इसके बाद भी अगर बात नहीं बनेगी तो वे कोर्ट का रास्ता लेंगे। कुछ कर्मचारियों ने कोर्ट में केस दर्ज भी कर दिया है।
जिला अंबाला में एनएचएम यूनियन के जिला सचिव डॉ. सुनील हरि ने बताया कि जिले में करीब 600 कर्मचारी एनएचएम के तहत कार्य कर रहे हैं। ऐसे में करीब 100 कर्मचारी ऐसे हैं। इन्हें पांच वर्ष पूरा होने के बाद बॉयलॉज का लाभ मिलना था, लेकिन एक महीना ही बॉयलॉज का वेतन देकर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं जिन कर्मचारियों को बॉयलॉज के लाभ भी मिल रहे हैं। उनके डीए में भी दो से तीन प्रतिशत की कटौती की गई है।