फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: NHM की केंद्रीय टीम पहुंची अंबाला, नागरिक अस्पताल की सुविधाएं टटोली, स्टाफ की अटकी रही सांसें

Thu, 07 Nov 2024 09:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की प्रबंध निदेशक आराधना पटनायक व डॉ. नेहा टीम में शामिल रहीं।
विज्ञापन
जायजा लेती टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की केंद्रीय टीम ने गुरुवार शाम को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया। एनएचएम (भारत सरकार) की एडिशनल सेक्रेटरी एंड मिशन डायरेक्टर आईएएस आराधना पटनायक व डॉ. नेहा शामिल रही।
विज्ञापन


सबसे पहले टीम ने सीएमओ डॉ. राकेश सहल सहित अन्य डॉक्टरों व स्टाफ से मीटिंग कर अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जायजा लिया। उसके उपरांत अटल कैंसर केयर केंद्र की बिल्डिंग में जाकर कैंसर मरीजों के वार्ड सहित उन्हें कीमो दी जाने वाली आधुनिक मशीनों व वेंटीलेटर रूम का भी जायजा लिया। साथ ही उन्हें ओर बेहतर काम करने के लिए बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से चल रही थी सफाई, आखिर तक अटकी रही सांसें
अस्पताल में निरीक्षण को लेकर स्टाफ द्वारा दो दिन से तैयारियां की जा रही थी। साफ-सफाई के अलावा मरीजों के रिकॉर्ड को पूरा किया जा रहा था। हालांकि टीम ने तरफ से खामियां नहीं निकाली गई। वह केवल अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लेती नजर आई। ऐसे में स्टाफ ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें