फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनएचएम की भर्ती पर रोक अब मिलने थे नए कर्मचारी

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय अंबाला। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनएचएम के तहत होने वाली 16 पदों पर भर्ती होने पर फिलहाल रोक लगा दी है। हालांकि पहले विभाग की ओर से जनवरी तक कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए निर्देश दिए थे। ऐसे में अब करीब 55 कर्मचारियों की भर्ती पर ब्रेक लग गई है। वहीं एमओ की भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

जनवरी माह के बाद ही अब अन्य कर्मचारियों की भर्ती पूरी होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि जिला स्तर पर विभाग की ओर से विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, लेकिन आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब निदेशालयों ने ही इस पर रोक लगा दी है।
इन पदों पर होनी थी भर्ती : एनएचएम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग को 11 स्टाफ नर्स, 13 एएनएम, 20 ईएमटी, एक काउंसलर, एक पंचक्रमा तकनीकी, एक एएमओ, एक सोशियोलॉजिस्ट, एक बॉयोलॉजिस्ट और एक कोऑर्डिनेटर सहित करीब 55 कर्मचारियों की भर्ती होनी थी। जो अब पूरी नहीं होगी।
विज्ञापन

जबकि लंबे समय से इनकी मांग चल रही थी। वर्तमान में विभाग के पास एमओ की संख्या प्रर्याप्त है। जबकि विशेषज्ञों की कमी है। इनकी भर्ती अभी तक नहीं हो पाई है। इनमें एक बाल रोग विशेषज्ञ, दो आर्थाे विशेषज्ञ, एक ईएनटी विशेषज्ञ और दो इंटेंसिविस्ट शामिल हैं। इनके अभाव में लोगों को पीएचसी स्तर से नागरिक अस्पताल में जाना पड़ता है। जिसके कारण नागरिक अस्पतालों में मरीजाें का बोझ बढ़ता है।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें