फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनएचएम को नहीं मिला बजट, वेतन की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की एनएचएम विंग को अभी तक बीते वर्ष का बकाया बजट जारी नहीं हुआ है। इससे विभाग के कर्मचारियों पर परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बजट के लिए तीसरी बार निदेशालय को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक बजट को मंजूरी नहीं मिली है। विभाग की ओर से करीब चार करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। कर्मचारियों को अभी तक मार्च महीने का भी वेतन नहीं मिला है। जबकि मई का महीना भी शुरू हो चुका है।
बीते सप्ताह विभाग की ओर से बजट की मांग पर उम्मीद थी कि 28 अप्रैल तक बजट जारी हो जाएगा, लेकिन अभी तक यह बजट नहीं मिला है।
600 कर्मचारियों की बढ़ रही परेशानियां
एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान तरणदीप सिंह ने बताया कि वे कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक बजट नहीं आया है। जिले में करीब 600 स्वास्थ्य कर्मचारी व चिकित्सक हैं जो एनएचएम के तहत ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य से मिलता है वेतन
एनएचएम कर्मचारियों को केंद्र व राज्य सरकार से 60 व 40 प्रतिशत वेतन मिलता है। केंद्र की ओर से मार्च महीने का वेतन मिल चुका है। जबकि राज्य की ओर से मिलन वाला वेतन अभी तक लंबित पड़ा है। ऐसे में कर्मचारियों को केंद्र के वेतन के सहारे ही काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुराने कार्यक्रमों के बिल भी अटके
बजट के अभाव में स्वास्थ्य विभाग के पुराने कार्यक्रमों के बिल भी पास नहीं हुए हैं। इस कारण इस वर्ष होने वाले कई कार्यक्रम व कार्यशाला रुक गई हैं। विभाग के पास करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के बिलों का भुगतान रुका हुआ है।
वर्जन
हमारी ओर से करीब तीन करोड़ रुपये के बजट की मांग भेज दी गई है। उम्मीद थी कि बजट 28 अप्रैल तक आ जाएगा, लेकिन अभी तक बजट जारी नहीं हुआ है।
डॉ विपिन भंडारी, नोडल अधिकारी, एनएचएम स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें