अंबाला। जैन परिवार मिलन सोसाइटी अंबाला छावनी का शपथ ग्रहण और पद दायित्व समारोह गत रात्रि निजी फॉर्म में रंगारंग कार्यक्रम के साथ आयोजित किया। इसका प्रारंभ मंगलाचरण और दीप प्रज्वलित करके किया।
इसके परियोजना चेयरमैन शैलेंद्र अनीता जैन और प्रोजेक्ट डायरेक्टर अतिन दीपिका जैन रहे। मंच का संचालन समीर जैन और सुगंध जैन की ओर से किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी कपिल विज उपस्थित रहे। समारोह में 2024 के नवनिर्वाचित प्रधान अतुल जैन को पद और गोपनीयता की शपथ पूर्व प्रधान अमित कुमार जैन की ओर से दिलाई।
इस समारोह में जैन समाज एवं भाजपा के गणमान्य व्यक्ति हेमचंद जैन, अरविंद जैन, अरुण जैन, विजय जैन, राकेश जैन, ललित जैन, अनिल जैन, सुगंध जैन, मानव जैन, सुनील जैन, मनोज जैन, विनय जैन, किशोर जैन, विनीत जैन, संजीव वालिया, दीपक भसीन पार्टी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
ये बने कार्यकारिणी के सदस्य
वर्ष 2024 की गठित कार्यकारिणी में शुभम जैन को महामंत्री, गौरव जैन को कोषाध्यक्ष, विकास जैन सीनियर उपाध्यक्ष, अभय जैन, सचिन जैन उपाध्यक्ष, अतिन जैन सयुक्त सचिव, आशीष जैन, सुगंध जैन, रोहित जैन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान अतुल जैन ने कहा कि वर्ष 2024 में वे समय-समय पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्य कर कर साल 2024 को सफल बनाएंगे। जिसमें कि मेडिकल चेकअप कैंप, फ्री बुक डिस्ट्रीब्यूशन, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत अभियान आदि गतिविधियां जैन परिवार मिलन द्वारा की जाएगी।
अवार्ड देकर किया सम्मानित
समारोह में पूर्व प्रधान अमित कुमार जैन द्वारा अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और उमंग से भरे पूर्व प्रधान अमित अंजली जैन और साहिल गरिमा जैन द्वारा 2020 से 2023 की कार्यकारिणी व पदाधिकारियों को मनमोहक एल्बम की ओर से अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।