फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन

विज्ञापन
नारायणगढ़ में निकाले गए नगरकीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे।
विज्ञापन
नारायणगढ़। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव को समर्पित सोमवार को गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब और पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन सजाया, जो जस्सा सिंह अहलूवालिया चौक, लोटो चुंगी, बिजली बोर्ड वाली गली, पंजलासा चौक, अंबाला चौक, मुख्य बाजार, आंबेडकर चौक से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुद्वारा रातगढ़ साहिब के रागी मोहन सिंह तथा गुरुद्वारा सिंह सभा के रागी रंजीत सिंह ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन का अहलूवालिया सभा, पिंटू कपूर, पंजलासा व विश्वकर्मा चोंक की समूह संगत, गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी व संगत, खालसा चौक की समूह संगत, मुख्य बाजार की संगत, अंबेडकर चौक सहित कई स्थानों पर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया।
नगर कीर्तन में ढाडी अमरजीत सिंह खालसा, बीबी गुरमीत कौर के जत्थे ने ढाडी वारों और सिख इतिहास बारे जानकारी दी। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के सचिव फरिंद्र पाल गुलियानी ने प्रकाश पूरब की लख-लख बधाई देते हुए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की ओर से बक्शीस की गई अमृत की दात प्राप्त करके गुरु वाले बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

गुलियानी ने कहा कि हमें हर समय उस परमात्मा अकाल पुरख का नाम सिमरन करना चाहिए और परमात्मा का गुणगान करना चाहिए ऐसा करने से कई जन्मों में किए कर्मों से पैदा हुए विकारों की मैल उतरती है और सुखों की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर राजू मक्कड़, पूर्ण सिंह, रंजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, अमनदीप सिंह चंडोक, बलविंदर भाटिया सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें