फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर वेलकम: फ्लोर पर मस्ती, फिजा में सुरूर

Sun, 01 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
नाचती यू‌‌‌वती
विज्ञापन
न्यू ईयर वेलकम को लेकर जबरदस्त बेताबी थी। कैंट और सिटी के तमाम बड़े रेस्तराओं और क्लबों में जश्न-ए-नया साल मनाने को हुए लोग उस घड़ी को लेकर बहुत ज्यादा उत्सुक थे, जब वे पुराने साल को अलविदा कहें और नए साल का गरमजोशी से स्वागत करें। रात को तैयारियां पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों की शुरुआत गेम्स से हुई, फिर पंजाबी गायकों और डांसरों ने समां बांधा और ठीक रात्रि 12 बजे जैसे ही क्लबों और रेस्तराओं में हूटर बजा, तो तमाम डांस फ्लोर डांस में डूबे लोगों की कदमों की थाप से गूंजने लगा। फ्लोर पर आधी रात मस्ती छाई रही, तो इस मस्ती ने पूरी फिजा को नए साल के सुरुर से भर दिया। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर नए साल की बधाई दी।

खूब सेल्फी चली और आधी रात तक जारी रहा न्यू ईयर सेलीब्रेशन
शनिवार को शहर व छावनी में एक दर्जन जगहों (निजी रेस्तराओं और क्लबों में) न्यू ईयर का जश्न मनाया गया। बड़े होटलों, क्लबों व रेस्तराओं में इसके लिए विशेष पैकेज दिया गया था। डिनर, गेम्स के साथ-साथ डांस का पूरा इंतजाम था। रात को करीबन 9 बजे सभी जगह डिनर के साथ जश्न की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

डिनर के बाद कुछ देर गेम्स व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित करवाईं। इन गेम्स का भी लोगों ने पूरा लुत्फ उठाया। उसके बाद जैसे-जैसे आधी रात 12 बजे का वक्त नजदीक आता गया। वैसे-वैसे लोगों की उत्सुकता बढ़ती गई।  जैसे ही 12 बजे, तभी एक बड़े से अलार्म के साथ जश्न का जोर और शोर इस कदर बढ़ गया कि सभी लोग मस्ती और सुरूर में डूब गए।

डीजे पर थिरकते रहे लोग
आलम यह था कि नए साल 2017 के वेलकम के लिए सभी लोग डीजी के गीतों व धुनों पर झूमते हुए  नए साल को वेलकम कर रहे थे। स्पेशल नए साल के वेलकम सांग चलाया गया। जिस पर सभी ने खूब डांस किया। एक रेस्तरां में बेले डांस का भी अरेंजमेंट रहा। जबकि एक रेस्तरां में पंजाबी गायक और डांसर बुलवाई गई थी।
उसके बाद सभी जगह बड़े-बड़े केक काटे गए और फिर कपल्स डांस शुरू करवा दिया गया। आधीरात तक नए साल का जश्न चलता रहा और लोग खूब झूमते रहे। दूसरी ओर, बहुत से लोगों ने अपने घरों में ही सादगी से नया साल मनाया। हालांकि उन्होंने अपने परिवार के बीच ही 12 बजे घर में केक काटकर नया साल सेलीब्रेट  किया और बड़ों के आशीर्वाद से नए साल की शुरूआत की। अधिकतर लोग घरों में ही टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रहे नए साल के कार्यक्रमों के साथ चिपके रहे। उधर, कई जगह इस अवसर पर धार्मिक जागरणों व भजनों का भी आयोजन किया गया। वहां भजनों के साथ भगवान से अरदास करके भक्तों ने नए साल की शुरुआत की।

हिल्स स्टेशन पर मनाया न्यू ईयर
कई लोगों ने नए साल के जश्न के लिए सुबह ही शिमला आदि हिल स्टेशनों का रुख कर लिया। टूर आरपरेटरों की मानें, तो जिन लोगों को टूर अरेंज करके दिया है, वे सप्ताह भर हिल स्टेशन पर रहेंगे। टूर आपरेटर सतीश कुमार के अनुसार लोगों ने न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए मनाली, कसौली, नैनीताल, शिमला, मंसूरी की  ज्यादातर बुकिंग करवा रखी है और अंबाला से काफी लोग सुबह ही इसके लिए रवाना हो गए थे। दूसरी ओर, अंबाला पुलिस भी न्यू ईयर सेलीब्रेशन को लेकर मुस्तैद दिखाई दी। सभी आयोजन स्थलों के बाहर पुलिस की पीसीआर वैन खड़ी रही, जबकि देर रात तक गश्त और मुख्य चौराहों पर चेकिंग का दौर भी चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें