अंबाला छावनी स्थित जीएमएन कालेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्रो को संबोधित करता वक्ता।
- फोटो : Ambala
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर स्नातक विद्यार्थियों ने परंपरागत तरीके से अपने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया।
उन्हें भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाया और मुंह मीठा करवाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कॉलेज के पूरे सेमेस्टर के शेड्यूल समेत अन्य गतिविधियों के विषय में जानकारी देना था। प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने नए छात्रों को उनकी योग्यता के आधार पर प्रतिष्ठित महाविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। डॉ. रवनीत कौर ने पीपीटी के माध्यम से कॉलेज के विषय में विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों के मनोबल एवं बौद्धिक विकास के लिए प्रबंधन खेल खिलाए गए। विभागाध्यक्ष डॉ. भारती विज ने विचार रखे। इस अवसर पर पिंकी गुप्ता, डॉ. अमिता सहित 70 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।