फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खुले नए क्रेच, छह वर्ष तक के बच्चों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
क्रैच केंद्र का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त पार्थ गुप्ता। विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। महिला और बाल विकास विभाग ने अंबाला सिटी में आंगनबाड़ी क्रेच केंद्र की शुरुआत की। इस दौरान डीसी पार्थ गुप्ता ने केंद्र का शुभारंभ किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मीक्षा रंगा ने बताया कि जिला में इससे पहले आठ क्रेच केंद्र जिला में हैं।
विज्ञापन

इस सेंटर का शुभारंभ करने के बाद अब केंद्रों की संख्या नौ हो गई है। यहां पर छह महीने से तीन साल तक के बच्चे व तीन साल से छह साल के आयु वर्ग के बच्चों को सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के तहत कोई भी घरेलू महिला या अन्य अपने बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी क्रेच केंद्र में भेज सकती हैं। विभाग की ओर से यहां पर आंगनबाड़ी वर्कर के साथ-साथ हेल्पर की व्यवस्था की है। यहां पर जो आंगनबाड़ी सुपरवाइजर होगी उसे इस कार्य के लिए 1500 रुपये मासिक और हेल्पर को 750 रुपये मासिक राशि दी जाएगी। शाम पांच बजे तक कोई भी घरेलू महिला या अन्य अपने बच्चों को यहां पर भेज सकती हैं।
बीसी बाजार में भी शुरू हुआ क्रेच केंद्र

महिला और बाल विकास विभाग की ओर से छावनी के बीसी बाजार छावनी में आंगनबाड़ी क्रेच सेंटर शुरू किया है। इस दौरान छावनी के एसडीएम सतिंद्र सिवाच ने सेंटर का शुभारंभ किया। एसडीएम ने बताया कि इस सेंटर में जो बच्चे आएंगे उन्हें प्री स्कूल शिक्षा, पूरक पोषण के साथ-साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मृतक विकास की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें