एमसी कॉलोनी में पड़ोसियों द्वारा किए गए हमले में घायल युवती अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उ
- फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी व पुलिस के जवान।
अंबाला सिटी। अशोक विहार तंबाकू फैक्टरी के सामने स्थित एमसी कॉलोनी में मंगलवार को अंधविश्वास व आपसी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि जादू-टोना करने से रोकने पर पड़ोसियों ने दो सगी बहनों पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में दोनों बहनें कविता(23) व मन्नत (22) लहूलुहान हो गई, जिन्हें गंभीर हालत में अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही एक नंबर चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
घायल युवती कविता का आरोप है कि उनकी दीदी व जीजा उनसे मिलने आए थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले परिवार के चार सदस्य उन पर आए दिन जादू-टोना करते थे। मंगलवार सुबह भी उन्हें कमरे में जादू-टोना करते हुए देखा गया। जब परिजनों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह नहीं माने और जान से मारने की धमकी देने लगे।
घायल के भाई सेठी कुमार ने बताया कि वह नगर निगम में अस्थायी रूप से सफाई कर्मचारी है। वह ड्यूटी पर था कि शाम करीब 4:30 बजे उसे फोन पर सूचना मिली कि पड़ोसियों ने उसकी दोनों बहनों के सिर में ईंटें मार दी हैं। जब वह घर पहुंचा तो दोनों बहनें खून से लथपथ पड़ी थी। घर पर आए दीदी व जीजा भी बीचबचाव करते हुए चोटिल हो गए थे।
एमसी कॉलोनी में पड़ोसियों द्वारा किए गए हमले में घायल युवती अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उ- फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी व पुलिस के जवान।