फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीपीपी में पड़ोसी का प्लॉट कर दिया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय समेत उपमंडलों में 13 लोग लेकर पहुंचे समस्याएं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज गलती ठीक कराने के लिए लोग समाधान शिविरों में पहुंच रहे हैं। वीरवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित शिविर में ओमप्रकाश ने शिकायत दी कि उसके परिवार पहचानपत्र में उसके पड़ोसी का प्लॉट दर्ज कर दिया गया है। उसने अधिकारियों से गलत संपत्ति का रिकॉर्ड हटाकर पीपीपी ठीक कराने की मांग की।
सीटीएम सुरेश कुमार ने जिला मुख्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। जिले के सभी उपमंडलों में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 13 शिकायतें पहुंचीं। इनमें सात शिकायतें करनाल मुख्यालय, दो घरौंडा, तीन असंध और एक शिकायत इंद्री से आई। नीलोखेड़ी में कोई शिकायत नहीं पहुंची।
विज्ञापन

करनाल में ओमप्रकाश ने पीपीपी में दर्ज गलत प्लॉट हटाने की शिकायत दी। वहीं वीरभान ठेकेदार ने वेतन न मिलने, मिट्टू राम ने चोरी, इमरान ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100-100 गज के प्लॉट दिलाने, संतोष देवी ने पुलिस विभाग से संबंधित समस्या रखी। कुलजीत ने फिरनी की लाइट और नारायण दत्त ने अपने प्लॉट को वैध कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

असंध में तीन लोगों ने पीपीपी में जन्मतिथि गलत दर्ज होने की शिकायत दी। इंद्री में निर्मला रानी भी जन्मतिथि ठीक कराने पहुंचीं। घरौंडा में राजस्व और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें आईं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें