फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नेहा, नीलिमा और मधु रानी को मिला वूमेन अचीवर अवार्ड

विज्ञापन
मधुरानी को वूमेन अचीवर अवार्ड्स से समानित करती कालका मेयर श​क्ति रानी व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एक निजी रेस्तरां में समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कालका की मेयर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर महिलाओं को वूमेन अचीवर अवार्ड 2026 देकर सम्मानित किया। इसमें इद्रीश फाउंडेशन की संस्थापक नेहा प्रवीण और उपाध्यक्ष नीलिमा गुलाटी शामिल रहीं, जो पिछले कई वर्षों से झुग्गी-झोपड़ियों के गरीब बच्चों को आईआईटी तक पहुंचाकर शिक्षा का उजियारा फैला रही हैं। इनके साथ ही, खेल और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाली नेशनल यूथ अवार्डी मधु रानी को भी उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान जीएस जस्सर और योगी दिनेश जिंदल उपस्थित रहे।
विज्ञापन



झुग्गियों में शिक्षा का उजियारा फैला रहीं नेहा

छावनी के गणेश विहार की मेंटल हेल्थ काउंसलर नेहा प्रवीण 11 वर्षों से झोपड़ पट्टियों में रहने वाले गरीब बच्चों का भविष्य संवार रही हैं। साथ ही नीलिमा भी फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं। वह भी नेहा प्रवीण के साथ इद्रीश फाउंडेशन के माध्यम से टांगरी नदी किनारे रहने वाले 188 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ रही हैं। उनके प्रयासों से झुग्गी की रहने वाली मुस्कान आज आईआईटी झारखंड में पढ़ रही है, जबकि दो छात्र बीटेक कर रहे हैं। नेहा ने प्रोजेक्ट केयर के तहत 38 अनाथ बच्चों को गोद लिया है, जिनकी पढ़ाई का खर्च वह दानी सज्जनों (विनय मल्होत्रा, सोमदेव, कपिल भटेजा) के सहयोग से उठाती हैं। अंबाला के गरीब परिवार में जन्मी मधु रानी सरकारी स्कूल-कॉलेज से पढ़ीं। वह बचपन से ही मेधावी और राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी रही हैं। दूसरों की मदद के जज्बे के साथ उन्होंने नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर युवती मंडल का गठन किया। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के तहत गरीब बच्चों को पढ़ाया और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुफ्त सिलाई-कढ़ाई व ब्यूटी सेंटर खोले।

मधुरानी को वूमेन अचीवर अवार्ड्स से समानित करती कालका मेयर शक्ति रानी व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें