फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नीलम व्यास के सिर सजा प्रयास तीज क्वीन का ताज

विज्ञापन
छावनी के अजीत नगर ​​स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में प्रयास सोसाइटी की ओर से हरियाली तीज का आयोज
विज्ञापन
अंबाला। प्रयास सोसाइटी की ओर से हरियाली तीज का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला प्रमुख मंजू गुप्ता के नेतृत्व में श्री राधा कृष्ण मंदिर अजीत नगर में किया गया। इस आयोजन में प्रयास की ओर से शकुंतला अग्रवाल एवं अमीता सिंह ने हरियाली तीज का महत्व के बारे में बताया। तीज क्वीन का ताज नीलम व्यास को खेल के माध्यम से दिया गया। समय बद्धता का पुरस्कार टीना गुप्ता को दिया गया। महिला सदस्यों की ओर से तंबोला खेल का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी महिला सदस्यों ने भाग लिया व इनाम जीते। इस दौरान संगीता सिंघल, नीलम व्यास, रेनू गोयल, मधु बंसल कोे नाट्य प्रस्तुति के लिए पुुरस्कृत किया गया। नृत्य के लिए रीतू शर्मा व रीटा खुराना को पुरस्कृत किया गया। पंजाबी गीत के लिए नर्गिस तनेजा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला प्रमुख मंजू गुप्ता, महिला सह प्रमुख मोनिका शर्मा, महिला सचिव वीना गुप्ता, रेनू गोयल, कमलेश गुप्ता, मधु बंसल, सपना मनोचा, नीलम व्यास, संतोष अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, रीतू शर्मा, रोहिणी शर्मा, पूर्णिमा त्रेहन, सीमा शर्मा, कमलेश शर्मा, वंदना सिंह, अमिता सिंह, ललिता मेहता, संगीता सिंघल व अन्य मौजूद रहे। मंच संचालन रेनू गोयल ने किया। पंजीकरण के लिए सुनीता, ललिता मेहता, नीलम व्यास को कार्य दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें