अंबाला। छावनी के फारुखा खालसा हाई स्कूल में आयुवर्ग-14 के लड़के और लड़कियों की खेलों की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अंबाला सुधीर कालड़ा पहुंचे।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों में यह उनकी शुरुआत है, भविष्य में यही खिलाड़ी भारत के लिए ओलंपिक व अन्य पदक जीतकर लाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला टू सुदेश रानी ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
100 मीटर दौड़ में नीलाक्षी प्रथम, सिमरन द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में सहजदीप कौर प्रथम, कमलजोत द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में रितु प्रथम, मनप्रीत द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में रितु प्रथम, शीतल द्वितीय, लंबी कूद में अंशदीप कौर प्रथम, शीतल द्वितीय, ऊंची कूद में भूमिका प्रथम, सिमरन द्वितीय, शॉटपुट में सोनिया प्रथम, नव्या द्वितीय, डिस्कस थ्रो में लवप्रीत कौर प्रथम, कीरत द्वितीय, 80 मीटर हर्डल में आर्य कश्यप प्रथम, मानवी द्वितीय, कुश्ती 35 किलोग्राम भारवर्ग में सुमित प्रथम, राजन द्वितीय, 38 किलो भारवर्ग में हरिराम प्रथम, अनमोल द्वितीय, 41 किलोग्राम भारवर्ग में गुरनाम सिंह प्रथम, आरब द्वितीय, 44 किलोग्राम भारवर्ग में पूर्वाश प्रथम, 48 किलोग्राम भारवर्ग में करण सिंह प्रथम, 52 किलो भारवर्ग में गुरनौर प्रथम, 62 किलो भारवर्ग में दीपांशु प्रथम, खो-खो में लड़कियों में अंबाला शहर प्रथम, अंबाला छावनी द्वितीय, शतरंज लड़कियों में पुलिस डीएवी प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय पंजलासा द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर जिला मौलिक खेल अधिकारी साहिल सचदेवा, जिला खेल सचिव ऊषा रानी, प्रधानाचार्य केपी सिंह और मौलिक मुख्याध्यापक राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।