फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डकैती नहीं, चाचा के लड़के ने कराया था हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रसूलपुर गांव में 21 अगस्त को किसान सेवा केंद्र खाद एवं बीज सेंटर पर करीब 10 बदमाशों ने संचालक भूपिंद्र सिंह से हुई मारपीट मामले में पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया है कि यह कोई डकैती का नहीं, बल्कि रंजिश का मामला था।
विज्ञापन

भूपिंद्र के चाचा के लड़के चरणजीत उर्फ चीनू ने ही हमले का पूरा खेल रचा था। दोस्तों से भूपिंद्र पर हमला करवाया था। बताया था कि करीब दो साल पहले आपसी झगड़ा हुआ था। उसकी रंजिश के चलते यह हमला करवाया था। इस मामले में नन्योला चौकी ने चरणजीत उर्फ चीन्नू, सलमान, हरप्रीत सिंह, गोल्डी को काबू कर लिया।
कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नन्योला चौकी इंचार्ज एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मामले की जांच चल रही है। दरअसल, रसूलपुर गांव किसान सेवा केंद्र खाद एवं बीज सेंटर पर 21 अगस्त को मंगलवार दोपहर के समय करीब चार बाइकों पर बदमाशों ने आकर मारपीट की थी। सेंटर संचालक भूपिंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि बदमाशों ने रॉड, चाकू व अन्य धारदार हथियार ले रखे थे।
विज्ञापन

पहले उससे और पिता से गली गलौज करते हुए पैसों की डिमांड की थी। फिर रॉड से हमला कर दिया था। मामला डकैती से जोड़कर बताया जा रहा है लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें