अन्नपूर्णा मुहिम के तहत जरूरतमंद को मिला पक्का मकान
- फोटो : अन्नपूर्णा मुहिम के तहत जरूरतमंद को मिला पक्का मकान
निसिंग। गांव अमुपूर में संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत शुक्रवार को एक जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान सौंपा गया। मुहिम के समन्वयक सेवादार रणबीर दास, शोभा दास और सतपाल दास ने कमला पत्नी रामचंद्र को चाबी दी। यह मकान सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त है। परिवार को सम्मानपूर्वक नए घर में प्रवेश कराया गया। रणबीर दास ने बताया कि संत रामपाल महाराज गरीब परिवारों को निशुल्क मकान दे रहे हैं। साथ ही, जरूरतमंदों को अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। इस मुहिम के तहत देशभर में अनेक परिवारों को सुरक्षित आवास मिल चुका है। संत रामपाल महाराज का संदेश है कि सभी व्यक्ति समान हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। सरपंच युद्धवीर राणा और समाजसेवी संदीप भट्ट ने इस सेवा कार्य की सराहना की। संवाद