फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनडीपीएस सैल ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

Sun, 21 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। एनडीपीएस सैल की ओर से शनिवार को साहा के हल्दरी गांव, शहजादपुर के मुख्य बाजार व अंबाला कैंट के गीता गोपाल चौक पर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान बारे जागरूक किया गया। डाॅयल-112 एप बारे महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया। साथ ही ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई। जिला अंबाला पुलिस द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव बारे, महिला विरुद्ध अपराधों, महिलाओं के अधिकारों, साइबर जागरूकता व यातायात नियमों बारे आमजन को दी जानकारी नशे बारे एनसीबी मानस पोर्टल टोल फ्री नंबर 1933 और 9050891508 पर व साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काॅल कर सूचना दे सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें