फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनसीसी कैडेटस ने प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर, कॉन्टिंजेंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है। दरअसल पंजाब के रोपड़ में सात अप्रैल से 16 अप्रैल तक 1 एचआर गर्ल्स बीएन द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें छावनी के सनातन धर्म कॉलेज की 17 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। जिन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर, कॉन्टिंजेंट प्रतियोगिता, समूह नृत्य प्रतियोगिता, समूह गीत प्रतियोगिता और टग ऑफ वॉर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कैडेट्स ने इन आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनुशासन, रचनात्मकता और सौहार्द का प्रदर्शन किया। एसडी कॉलेज की एनसीसी कैडेटस ने गार्ड ऑफ ऑनर और कॉन्टिंगेंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, कैडेट्स ने समूह गीत और समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सीटीओ डॉ. हीना ने पूरे शिविर में कैडेट्स को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए टीम वर्क, अनुशासन और दृढ़ता के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अलका शर्मा ने कैडेट्स को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें