नारायणगढ़। ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन-2.0 (साइकिल यात्रा) 19 अप्रैल को नारायणगढ़ में प्रवेश करेगी। यह साइकिल यात्रा जिला यमुनानगर से उपमंडल नारायणगढ़ पहुंचेगी। जहां पर इसका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। एसडीएम शाश्वत सांगवान ने बताया कि 20 अप्रैल को साइक्लोथॉन-2.0 जिला पंचकूला से शुरू होकर बरवाला होते हुए शहजादपुर और पतरेहड़ी, कड़ासन होते हुए पिलखनी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), विभिन्न एसोसिएशनों, खिलाड़ी, संस्थाएं तथा युवा वर्ग इस मुहिम का हिस्सा बने और साइक्लोथॉन में भाग लेकर जन-जन तक हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संदेश पहुंचाएं।