फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनसीसी के सी प्रमाण्रपत्र की परीक्षा 15 को होगी

Fri, 13 Feb 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में 2 हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से रविवार को एनसीसी सी प्रमाण-पत्र परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों के सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग के अनेक कैडेट्स भाग लेंगे। कॉलेज में परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। 2 हरियाणा एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय प्रशासन एवं एनसीसी स्टाफ के सहयोग से परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होगी। इसी तरह कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा एवं 1 हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी की कैडेट अंडर ऑफिसर पलक का गणतंत्र दिवस कैंप के लिए चयन होना कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। उनके इस चयन पर कॉलेज की प्रधानाचार्या ने उन्हें सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें