फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरुप, 2861 करोड़ से बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

Fri, 02 Feb 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। केंद्र सरकार ने रेल बजट में हरियाणा के लिए 10 साल बाद आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। रेलवे इस वित्तीय वर्ष में हरियाणा के खाते में 2861 करोड़ रुपये भेजेगा, जिससे यात्री सुविधाओं में वृद्धि हो सके और स्टेशनों का स्वरूप बदल सके। पिछले आंकड़ों की बात करें तो 2009 से 2014 तक हरियाणा को मात्र 315 करोड़ रुपये ही सालाना मिलते। इस वित्त वर्ष 2024-25 में आठ गुना की वृद्धि के साथ स्वीकृत किया गया है।
अंबाला रेल मंडल कार्यालय में आयोजित वार्ता को ऑनलाइन माध्यम से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने संबोधित किया और रेलवे के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में जो भी ऐतिहासिक धरोहरों से संबंधित स्टेशन हैं, उन्हें उसी आधार पर क्षेत्र की संस्कृति और इतिहास को ध्यान में रखते हुए आकर्षक स्वरूप में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें सबसे पहले स्थान पर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन है,जहां महाभारत का युद्ध हुआ था और भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इन सभी बातों को सम्मुख रखते हुए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को तैयार किया जाएगा। इसी प्रकार हरियाणा के जो भी अन्य स्टेशन हैं, उनका विकास भी स्थानीय उत्पाद को सामने रखते हुए किया जाएगा यानी जो भी क्षेत्र की विशेषता होगी, वो ही स्टेशन की पहचान भी होगी।
शत प्रतिशत ब्रॉड गेज लाइनों का विद्युतीकरण

पूरे हरियाणा की सभी ब्रॉड गेज लाइनों का विद्युतीकरण किया जा चुका है और अधिकांश रेल सेक्शन पर बिजली संचालित ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पिछले वर्षों में जहां सालाना 50 से 60 किलोमीटर तक ही नया रेलवे ट्रैक बिछाया जाता था वो अब प्रतिवर्ष 320 किमी तक पहुंच चुका है।
हरियाणा में 20 हजार करोड़ का होगा निवेश

सबसे बड़ी सौगात हरियाणा के लिए रेलवे के क्षेत्र में निवेश की रहेगी। रेलवे ने हरियाणा में 20 हजार करोड़ के निवेश का फैसला किया है। नए वित्त वर्ष में 34 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास हो जाएगा। इसी प्रकार पूरे हरियाणा में रेल फाटकों को बंद करके 426 रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का कार्य होगा। इसी प्रकार वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के तहत 30 रेलवे स्टेशनों पर स्टाल खोले जाएंगे।

रेलवे बजट में शामिल सात राज्य
केंद्र सरकार द्वारा इस बार रेलवे बजट में सात राज्यों को एक साथ शामिल किया गया है। इसमें हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जेएंडके और हिमाचल शामिल हैं। पिछले बार के 2.40 हजार करोड़ के मुकाबले इस बार का रेलवे बजट 2.52 हजार करोड़ निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


यह ऐतिहासिक बजट है। इससे यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वहीं स्टेशनों का स्वरूप भी विश्वस्तरीय हो जाएगा। आगामी समय में वंदे भारत की तरह अन्य ट्रेनों का भी संचालन होगा। - मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें