संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीरवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से 11 फरवरी को होने वाले एचसीएस की परीक्षा के लिए छह जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने बताया कि 11 फरवरी को दो चरणों में छह जिलों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इनमें अंबाला, फरीदाबाद, गुरूग्राम, कुरुक्षेत्र, करनाल और पंचकूला शामिल हैं। उपायुक्त डॉ. शालीन ने मुख्य सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अंबाला में इस परीक्षा के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं।
अंबाला शहर में 28 तथा अंबाला छावनी में 11 सेंटर शामिल हैं। इन परीक्षा केद्रों पर 11184 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी भी लगा दिये गए हैं। जिला में इस परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जाएगा। परीक्षा के दृष्टिगत धारा 144 लगाई जाएगी तथा सभी फोटोस्टेट मशीनें व कोचिंग सेंटर भी परीक्षा वाले दिन बंद रहेंगे।