फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा कल होगी

Sat, 29 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन। - फोटो : poni news
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पंजीकृत विद्यार्थियों की परीक्षा रविवार को होगी। इस योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली जरूरतमंद बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला सुधीर कालड़ा ने बताया कि इस योजना के तहत 30 नवंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। लिखित परीक्षा के अंतर्गत मानसिक एवं बौद्धिक योग्यता परीक्षण के 90-90 प्रश्नों के दो भाग होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे और यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के अंतर्गत पिछले वर्ष जिला अंबाला से 101 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इन 101 विद्यार्थियों को 4 वर्षों तक 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष की दर से कुल 48 हजार रुपये राशि छात्रवृत्ति के रूप में मिलेगी।
विज्ञापन


जिले से 3875 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया
इस वर्ष अभी तक इस परीक्षा के लिए जिले से 3875 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इस छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे सभी पात्र विद्याथियों का पंजीकरण करने के बारे में सभी सरकारी विद्यालयों के प्रमुखों को निर्देश और पंजीकरण के लिए निर्धारित वेबसाइट व लिंक जारी कर दिए गए हैं। जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा ने बताया कि इस परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले सत्रों के प्रश्न-पत्र व उत्तर कुंजियां, विभाग की ओर से जारी प्रश्न-बैंक और अभ्यास के लिए ओएमआर शीट भी सभी विद्यालयों के प्रमुखों के साथ साझा किए जा चुके हैं।

इन केंद्रों पर होगी यह परीक्षा
परीक्षा के लिए एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर, फारूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला छावनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सदर बाजार हिल रोड, सिख वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, एएस वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नजदीक टीबी अस्पताल जगाधरी गेट, सोहनलाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीकेआर जैन गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक स्कल, सैनी हाई स्कूल नजदीक मंजी साहिब गुरुद्वारा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर, सूर्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जलबेड़ा रोड रतनगढ़ केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा सदन।- फोटो : poni news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें