संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय अंबाला और सब डिवीजन नारायणगढ़ की अदालतों में 13 सितंबर को किया जाएगा। सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला प्रवीण ने बताया कि इसके अतिरिक्त स्थाई लोक अदालत व उपभोक्ता अदालत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 सितंबर को किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अदालत में बिजली, पानी इत्यादि संबंधित लंबित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर इस लोक अदालत में रखकर उनका निपटारा करवा सकते है। उन्होंने कहा कि आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत में समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती, जिससे समय व धन की बचत होती है।