अंबाला कैंट में स्थापना दिवस एवं दृष्टिबाधित कर्मचारी एवं युवा सम्मेलन में समाजसेवी का स्वागत क
अंबाला। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ हरियाणा ब्रांच ने अंबाला कैंट में स्थापना दिवस व दृष्टिबाधित कर्मचारी एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम 2 व 3 अगस्त को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जीडी छिब्बर ने संस्था के कार्यों और सदस्यों के जज्बे की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आपकी लगन, भावना और विचार बेहद शुद्ध हैं। जीडी छिब्बर ने अपनी तरफ से 21 हजार की राशि भी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित कर्मचारियों, युवाओं तथा संघ के सदस्यों ने भाग लिया। संवाद