फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्रीराम व कृष्ण अवतार प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
कैंट की न्यू शिवपुरी कॉलोनी में कथा सुनाते कथावाचक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी न्यू शिवपुरी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के सामने आयोजित छठे श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान गंगा यज्ञ में मनमोहक प्रसंगों का वर्णन किया गया। श्री पिपलेश्वर महादेव भागवत सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कथा व्यास अयोध्या वासी पंडित जितेंद्र शुक्ला ने भगवान श्री राम के अवतार का सुंदर एवं सजीव वर्णन किया। जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रकट होने और उनके जीवन प्रसंगों की कथा शुरू हुई, पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप व लीलाओं का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं।
कथा के समापन पर आरती की गई और सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें