फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नारायणगढ़ को मिलेगी करोड़ों के विकास की सौगात, उद्घाटन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारायणगढ़ अनाज मंडी में सोमवार को जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद वे बड़ागढ़ में स्थित आधुनिक खेल स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से आयोजित हरियाणा कबड्डी महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत ने बताया कि सुबह 11 बजे अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
इस मौके पर वह विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे आधुनिक खेल स्टेडियम में हरियाणा कबड्डी महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने दोनों कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां, जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार को जिन विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, उनमें नारायणगढ़ में नौ खंडों (बेज) वाले नए बस स्टैंड का शिलान्यास, उपकेंद्र नारायणगढ़ में रोडवेज वर्कशॉप का नवीनीकरण, जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से अमृत 2 के तहत नारायणगढ़ शहर-पुराने शहर क्षेत्र में मौजूदा पुरानी एसी/पीवीसी जलापूर्ति पाइप लाइनों को बदलकर वितरण प्रणाली को मजबूत करने के कार्य का शिलान्यास करेंगें।
इसके साथ-साथ क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र चांदसौली, एसएच-01 से बधौली रोड तक 30 एमएम मोटी सड़क का, एनएच 73 से सादिकपुर हडबोन रोड अंबाला के माध्यम से एसएच-01 तक लिंक रोड की, पुराने एनएच-73 (नए एनएच-344) पर शहजादपुर बनाम बाईपास, पीडब्ल्यूडी के तहत चार विभिन्न सड़काें का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, एसएच-01 से अंबली महुआखेड़ी रोड से लिंक रोड, रायपुररानी नारायणगढ़ रोड से संगरानी तक लिंक रोड का उद्घाटन शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें