फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नारायणगढ़ के राघव चानना बने सबसे युवा एचसीएस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। 21 वर्षीय राघव चानना ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा में सफलता हासिल की है। वे राज्य के सबसे युवा एचसीएस अधिकारियों में शुमार हो गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
राघव ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय मां के त्याग और परिवार के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्हें पढ़ाने के लिए अपनी प्रोफेसर की नौकरी छोड़ दी थी। दादाजी ओम प्रकाश चानना और पिता शिव चानना की समाजसेवा से प्रेरित होकर उनके मन में जनसेवा की अलख जगी। राघव की शुरुआती शिक्षा नारायणगढ़ के ब्लू बेल्स स्कूल से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज से राजनीति विज्ञान (प्रतिष्ठा) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। कॉलेज के दिनों में वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। उन्होंने सनातन धर्म आदर्श फाउंडेशन (कॉलेज स्वयंसेवी संस्था) में उप-प्रधान के रूप में योगदान दिया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता व परिवार को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें