फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिना इजाजत सड़क तोड़ने वालों पर नप करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के प्रमुख बाजारों में सड़कों का कायाकल्प होने वाला है। इस पर लगभग सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं सड़कों के रख-रखाव को लेकर नगर परिषद ने योजना तैयार कर ली है। अब अगर बिना नगर परिषद के संज्ञान में लाए सड़क तोड़ी गई तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जुर्माने के साथ अन्य प्रकार के दंड भी दिए जाएंगे। ऐसा निर्णय इसलिए भी लिया है, ताकि नवनिर्मित सड़कों को कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचा सके।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि सड़कों के निर्माण को लेकर जल्द ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी, ताकि बाजार के दुकानदारों और लोगों को राहत मिल सके। यह जानकारी भी सामने आई है कि कुछ लोग नप की इजाजत के बिना ही सड़क तोड़कर कभी पानी की पाइपलाइन डालने का कार्य तो कभी कोई निर्माण कार्य शुरू करा देते हैं। हद तो तब है कि अपना काम पूरा होने के बाद भी सड़क के टूटे हिस्से को बिना रिपेयर के ही छोड़ दिया जाता है जोकि कुछ समय बाद गड्ढे में तब्दील हो जाता है।
इससे स्थानीय लोग तो परेशानी झेलते हैं, साथ ही वाहन चालक भी चोटिल हो जाते हैं। इसलिए सड़कों के निर्माण से पहले सूचना के तौर पर इसकी जानकारी लोगों को दी जाएगी। अगर इसके बाद भी कोई व्यक्ति सड़क को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला भी दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अब इस प्रक्रिया को अपनाना होगा
अगर किसी भी व्यक्ति को सड़क से संबंधित कोई भी कार्य है तो वो पहले इसकी जानकारी लिखित में नगर परिषद कार्यालय में देगा। फिर नप कर्मचारी मौके का मुआयना करके विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट देगा। इसी आधार पर संबंधित व्यक्ति को कार्य की इजाजत दी जाएगी।
पोस्टर-बैनरों पर रहेगी नजर
सड़कों, गली-मोहल्लों में लगे निजी बैनरों व पोस्टरों से छावनी की खूबसूरती पर दाग लग रहा है। कुछ लोग मुनाफे के चक्कर में जानबूझकर सरकारी संपत्ति जैसे दीवार व खंभों आदि पर बैनर व पोस्टर लगा देते हैं जोकि सरासर नियमों की अवहेलना है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी नप द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें