अंबाला। छावनी के 12 क्रॉस रोड सहित जगह-जगह लगी मीट-मच्छी की दुकानों को नगर परिषद द्वारा बनाई गई फिश मार्केट में शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। परिषद की तरफ से कई दुकानदारों को नोटिस थमाकर बिजली बोर्ड के पास बनाई गई फिश मार्केट में शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। साथ ही चेताया गया कि तीन दिन बार नगर परिषद कार्रवाई करती है तो उसका खर्च भी संबंधित दुकानदार से लिया जाएगा। नगर परिषद के सचिव राजेश ने बताया कि परिषद की ओर से फिश मार्केट के लिए जगह निर्धारित की गई है। कुछ दुकानों की बोली होनी है और कुछ दुकानें पहले ही दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद अधिकतर लोग सड़क किनारे ही मीट-मच्छी की दुकानें और रेहड़ी लगा रहे हैं।