फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्केटिंग में नंदनी, नेस्टन और अनिस्टन ने जीते पांच पदक

विज्ञापन
हरियाणा स्टेट स्पीड स्केटिंग क्लस्टर क्लब की प्रतियोगिता में पदक विजेता माइंड ट्री के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। माइंड ट्री स्कूल के नन्हे स्केटर्स ने हरियाणा स्टेट स्पीड स्केटिंग क्लस्टर क्लब की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। ट्रैक पर अद्भुत खेल भावना दिखाते हुए नंदनी, नेस्टन और अनिस्टन खिलाड़ियों ने पांच पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में मेधावी छात्रों ने सफलताएं हासिल की हैं। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

नंदिनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर और 400 मीटर दोनों ही रेस में दो स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। नेस्टन वधवा ने 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक और 400 मीटर रेस में रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा अनिस्टन वधवा ने बेहतरीन कौशल दिखाते हुए 200 मीटर और 400 मीटर स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक अर्जित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें