फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फेल होने के अगले दिन नायब सूबेदार का बेटा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 11वीं कक्षा में फेल होने के अगले दिन छावनी की डिफेंस कॉलोनी स्थित सेक्टर-सी से नायब सूबेदार का 17 वर्षीय बेटा आदित्य संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने बताया कि बेटा शुरू से ही पढ़ाई में थोड़ा कमजोर था। आर्मी पब्लिक स्कूल का छात्र है। 28 मार्च को उसका 11वीं कक्षा का परिणाम आया था और उसमें वह फेल हो गया था। अचानक वह बुधवार को सुबह लापता हो गया। पुलिस ने मां चंचल के बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्र की तलाश के लिए रिश्तेदारों व दोस्तों के अलावा जान-पहचान के लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है। वहीं इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं ताकि कहीं से कोई सुराग लग सके। पुलिस को सौंपी शिकायत में सेक्टर-सी डिफेंस कॉलोनी निवासी चंचल ने बताया कि उसका बेटा आदित्य उर्फ आयुष फेल हो गया था। घर आने के बाद सिर्फ इतना कहा था कि 11वीं कक्षा में भी कोई फेल होता है। बुधवार की सुबह वह पड़ोस की महिला के साथ चली गई थी। पति नायब सूबेदार है और लखनऊ में तैनात हैं। इसके अलावा बड़ी बेटी है। घर वापस आई तो पता चला कि आदित्य घर पर नहीं था। काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचित किया। घर से वह लोवर, कैप आदि डालकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें