फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के गुरतागद्दी पर्व पर निकला नगर कीर्तन

विज्ञापन
अंबाला छावनी के हरगोलाल रोड से निकले नगर कीर्तन में सजे पांच प्यारे। संवाद
विज्ञापन
संगत ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का किया अभिनंदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मंगलवार को श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी (बाला प्रीतम) के गुरतागद्दी पर्व पर एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में संगतों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया।
यह नगर कीर्तन छावनी के हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से दोपहर को शुरू हुआ। नगर की परिक्रमा करते हुए यह गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की छत्रछाया में निकाला गया। पांच प्यारों ने इसकी अगुवाई की। संगत अपने-अपने वाहनों के साथ नगर कीर्तन में शामिल हुई। गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक सर्बजीत सिंह जोहर ने बताया कि यह नगर कीर्तन हर साल की तरह इस वर्ष भी संगतों के सहयोग से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन का स्वागत
नगर कीर्तन का बीच रास्ते कई स्थानों पर स्वागत किया गया। संगत ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। कई जगहों पर मिष्टान्न प्रसाद भी बांटा गया। यह आयोजन समुदाय की गहरी आस्था और सहयोग को दर्शाता है।

अंबाला छावनी के हरगोलाल रोड से निकले नगर कीर्तन में सजे पांच प्यारे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें