फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नदी मोहल्ला बाजार... बारिश में बन जाता है तालाब

विज्ञापन
राम कुमार गुप्ता
विज्ञापन
- व्यापारी बोले- जलभराव से बचने के लिए तीन से चार फीट ऊंची उठाई दुकानें पर नहीं समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहर की पुरानी नदी मोहल्ला में होजरी, गारमेंट, आभूषण, और करियाना समेत 50 से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों वाली यह मार्केट कभी शहर की रौनक हुआ करती थी लेकिन आज यहां समस्याओं का अंबार लगा है।
नगर निगम की अनदेखी के चलते यहां के व्यापारी और स्थानीय निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। मार्केट की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है। वर्षों पुरानी छोटी नालियां गाद से अटीं हैं। हालात यह हैं कि बारिश में यह मार्केट तालाब बन जाती है। जलभराव के कारण हर साल व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान पानी में डूबकर बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने अपनी दुकानों को सड़क से तीन से चार फीट ऊंचा उठवा लिया है, ताकि पानी अंदर न घुसे। इसके बावजूद बारिश में जलभराव से दुकानों के शटर तक गल चुके। व्यापारियों का कहना है कि इस मार्केट में नाला बनवा दिया जाए तो समस्या खत्म हो जाएगी।

नालियां रहती हैं जाम
जलभराव का असर यहां के सामाजिक ढांचे पर भी पड़ा है। अधिकतर लोग भूतल पर स्वयं रहते हैं और ऊपरी मंजिल किराए पर देते हैं लेकिन नदी मोहल्ला में स्थिति इसके उलट है। पानी से बचने के लिए स्थानीय लोगों ने खुद को प्रथम तल पर शिफ्ट कर लिया है और भूतल को गोदाम या किराए के काम के लिए छोड़ दिया है। मार्केट में सफाई का अभाव है सफाई कर्मचारी समय पर नहीं आते जिससे नालियां जाम रहती हैं। खाली प्लॉट कूड़ाघर बन चुके हैं जिससे बीमारियां फैलने का डर बना रहता है।

निगम से लगा चुके गुहार

व्यापारी पुंगव का कहना है कि मार्केट में जल निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। बारिश के दिनों में यहां स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि मार्केट पूरी तरह भर जाता है। उनकी दुकान में अब तक दो बार बाढ़ का पानी घुस चुका है जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जब पानी भर जाता है, तो दो-तीन दिनों तक दुकानें बंद रखनी पड़ती हैं। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम से कई बार गुहार लगा चुके हैं, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

दुकान के शटर गल गए
जगमोहन ने बताया कि वह अपनी दुकान के आगे से थडे़ तोड़ने को भी तैयार हैं, बस प्रशासन जल निकासी का स्थायी समाधान कर दे। निगर निगम कहता है अतिक्रमण हटाओ, हम कहते हैं गंदगी और गाद हटाओ। सालों से घुटनों तक पानी में व्यापार कर रहे हैं, अब और नहीं। शटर गल गए, सामान बर्बाद हो गया, ग्राहक आने से डरते हैं नदी मोहल्ला मार्केट को एक मजबूत नाले की जरूरत है।

40 हजार का हो चुका नुकसान
गीता ने बताया कि उनकी दुकान पहले चौक पर थी वहां दुकान में पानी भरा गया। इसके बाद उन्हाेंने दूसरी जगह दुकान की वह दुकान सड़क से लगभग 3.5 फीट तक ऊंची हैं, इसके बाद भी उनका दो बार 40 हजार रुपये का सामान बर्बाद हो गया।


नाला बने तो समस्या होगी खत्म
राम कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका गददे के कवर, गद्दे, मैटर्स का बडा काम है उनकी मार्केट में गदंगी से लेकर पानी की समस्या बड़ी समस्या है इस मार्केट में जिस दिन नाला बन जाएगा उस दिन पानी की समस्या अपने आप दूर हो जाएगी। लेकिन प्रशासन की ओर से नाले को लेकर ध्यान नहीं दिया जाता ।
विज्ञापन


पानी के कारण नहीं आते ग्राहक

रजत जैन ने बताया कि वह आठ साल से दुकान चला रहे हैं, उन्होंने दुकान को जलभराव से बचने के लिए चार फीट ऊंची दुकान बनवाई है। लेकिन इसके बाद भी बरसात का पानी दुकान के अंदर आ रहा हौ। अब सामान का नुकसान हो रहा है। वार्ड सदस्य कभी इस और ध्यान नहीं देते, ग्राहक पानी के बीच में दुकान में नहीं आते, उनका दो से तीन बार नुकसान हो चुका है। शिकायत करते हैं तो सफाई कर्मचारी सफाई करके चले जाते हैं।

राम कुमार गुप्ता

राम कुमार गुप्ता

राम कुमार गुप्ता

राम कुमार गुप्ता

राम कुमार गुप्ता

राम कुमार गुप्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें