फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश व तेज हवा से खेत में गिरी सरसों की फसल

विज्ञापन
रविवार सुबह अचानक आसमान में बादल छा गए और अंधेरा हो गया। यह दृश्य अंबाला छावनी के टांगरी बांध क - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला/जलबेड़ा। रविवार को बारिश और तेज हवा ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में पककर तैयार खड़ी सरसों की फसल गिर गई जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है।
सबसे ज्यादा असर उन खेतों में देखा जा रहा है जहां फसल खड़ी थी जबकि काटी गई फसल में नुकसान अपेक्षाकृत कम है। जलबेड़ा के किसान राजेंद्र कुमार, राज कुमार और जसविंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ फसल तो बारिश से पहले ही मंडी में पहुंचा दी थी लेकिन शेष फसल अब बर्बादी की कगार पर है। किसानों के अनुसार, पहले पैदावार औसतन 10 क्विंटल प्रति एकड़ होती थी। अब फसल गिरने के कारण पैदावार घटकर 6 क्विंटल रह जाने का अनुमान है। इससे सीधे तौर पर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ का घाटा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राजेंद्र कुमार ने बताया कि मेहनत की कमाई आंखों के सामने मिट्टी में मिल रही है। खड़ी सरसों के दाने हवा के थपेड़ों से गिर गए हैं।

रविवार सुबह अचानक आसमान में बादल छा गए और अंधेरा हो गया। यह दृश्य अंबाला छावनी के टांगरी बांध क- फोटो : Samvad

रविवार सुबह अचानक आसमान में बादल छा गए और अंधेरा हो गया। यह दृश्य अंबाला छावनी के टांगरी बांध क- फोटो : Samvad

रविवार सुबह अचानक आसमान में बादल छा गए और अंधेरा हो गया। यह दृश्य अंबाला छावनी के टांगरी बांध क- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें