फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से शनिवार से संगीतमयी नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सभा के महामंत्री सुधीर विंदलस ने बताया कि इस आध्यात्मिक आयोजन का आकर्षण बाल योगिनी 1008 महामंडलेश्वर करुणागिरी महाराज होंगी। महाराज अपने मुखारबिंद से सनातन धर्म मंदिर में चार से 12 मई तक दोपहर 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा पर अमृतवर्षा रूपी व्याख्यान करेंगी।
प्रो. तारा चंद गुप्ता ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा जीवन बने, जीविका नहीं तथा ज्ञान भक्ति व वैराग्य से जन मानस के जीवन में समन्वय, संयम और सुमिरन के माध्यम के द्वारा जगदीश्वर से साक्षात्कार संभव हो सके। इस मौके पर सभा की तरफ से उपप्रधान संदीप अग्रवाल, प्रचार मंत्री लक्ष्मी नारायण खन्ना, सुशील गोयल, राजेश गुप्ता, अचलेश शर्मा आदि ने नगरवासियों को श्री शिव महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ में पधार कर धर्मलाभ पाने के लिए भावपूर्ण निमंत्रण दिया। कलश यात्रा के अंत में कथा स्थल पर 108 कलशों को स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र रहीं मनमोहक झांकियां
इस पावन आयोजन का शुभारंभ 108 कलशों के साथ गरिमापूर्ण वेशभूषा धारण की महिलाओं ने किया। कलश यात्रा आयोजन स्थल से शुरू होकर नगर के बाजारों और सड़कों से होती हुई आयोजन स्थल पर ही पूर्ण हुई। कलश यात्रा में भगवान वेदव्यास की सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाई झांकी, ब्रास- बैंड, भजन-मंडली, ध्वजवाहक, सभा द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अन्य संस्थाओं से सभी कर्मचारियों के साथ सभा सदस्य व श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें