फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लापता महिला की हत्या, मकान में खड़ी कार से मिला शव

विज्ञापन
गोबिंदगढ़ गांव ​स्थित मकान में खड़ी कार में महिला के शव के पास मिला चाकू पुलिस ने कब्जे में लिय - फोटो : samvad
विज्ञापन
- गर्दन, छाती व हाथों पर धारदार हथियार के निशान, कार मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

- एक दिन पहले अस्पताल में बीमार मां के लिए नारियल पानी लेने के बाद लापता हुई थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। एक दिन पहले लापता हुईं सेक्टर-8 निवासी मनिंद्र कौर की हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार सुबह 8 बजे गोबिंदगढ़ गांव के एक मकान में खड़ी स्विफ्ट कार में मिला। महिला की गर्दन, छाती व दोनों हाथ पर धारदार हथियार के निशान मिले। जिस मकान व गाड़ी में महिला का शव मिला उसका मालिक लापता है। थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि इस मामले में हत्या की धारा 103 जोड़कर जांच शुरू कर दी है।
फोरेंसिक एक्सपर्ट के पोस्टमार्टम में सामने आया है कि शव कुछ ही घंटों पुराना था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। महिला के लापता होने पर 27 जून को बलदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़कर देख रही है लेकिन अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

27 जून को मनिंद्र कौर के लापता होने पर मॉडल टाउन चौकी में मृतका के भाई सुखबीर सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सुखबीर ने बताया था कि उनकी माता सरजिंद्र कौर बीमार हैं और 23 जून से सिटी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बहन मनिंद्र कौर अस्पताल में मां की तीमारदारी के लिए रुकी थी। 27 जून की दोपहर करीब 12:10 बजे मनिंद्र कौर नीचे नारियल पानी लेने के लिए गई लेकिन वापस नहीं आई।


कार मालिक की मां ने देखा था शव
नग्गल थाना प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि गोविंदगढ़ में एक महिला व उनका बेटा मनिंद्र सिंह रहता है। उसकी मां सुबह के समय घर पर काम कर रही थी तो उसकी नजर गाड़ी पर पड़ी। तभी अपने रिश्तेदारों को बुलाकर पुलिस को सूचित करवाया था। परिजनों का कहना था कि रात के समय बेटा मनिंद्र सिंह गाड़ी लेकर आया था और अपनी बाइक लेकर चला गया था। तभी से फोन नंबर बंद जा रहे थे। सुबह 10 बजे घर में ही ट्रैक्टर ट्राली के पास खड़ी बेटे की कार पर पड़ी थी।


कार से बरामद हुआ चाकू, पिछली सीट पर पड़ा था शव

बलदेव नगर व नग्गल थाने की पुलिस सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची तो घर के अंदर काले रंग की स्विफ्ट कार खड़ी थी। जब कार खोलकर देखा तो खून से लथपथ शव कार की पिछली सीट पर पड़ा था। पुलिस को पास से कुछ दस्तावेज सहित एक फोल्डिंग वाला चाकू व दो महिला सैंडल भी मिले। पुलिस ने सभी सबूत जुटाकर मनिंद्र की तलाश शुरू कर दी है ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट से सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


उठ रहे सवाल
- महिला का शव गोबिंदगढ़ कैसे पहुंचा
- कार मालिक मनिंद्र भी लापता, वो मनिंद्र कौर को कैसे जानता था

मनिंद्र की 13 साल की एक बेटी
मृतका के भाई सुखबीर ने बताया कि बहन मनिंद्र कौर की शादी पंजाब के लालडू के बटौली गांव में जसलप्रीत सिंह के साथ हुई थी। 2009 में हुई शादी के बाद 13 साल की बेटी भी है। बहन मनिंद्र कौर अपने पति के साथ अंबाला सिटी सेक्टर-8 में ही किराये पर रह रही थी।

गोबिंदगढ़ गांव स्थित मकान में खड़ी कार में महिला के शव के पास मिला चाकू पुलिस ने कब्जे में लिय- फोटो : samvad

गोबिंदगढ़ गांव स्थित मकान में खड़ी कार में महिला के शव के पास मिला चाकू पुलिस ने कब्जे में लिय- फोटो : samvad

गोबिंदगढ़ गांव स्थित मकान में खड़ी कार में महिला के शव के पास मिला चाकू पुलिस ने कब्जे में लिय- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें