फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से प्रैक्टिस कर रहा था धरा गया, चार फरार

Tue, 31 Dec 2013 09:16 AM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में पांच फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़ हुआ है। इनमें से एक को काबू कर लिया गया है, जबकि चार फरार हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस को इन क्लीनिकों से करीब दो लाख रुपये की दवाएं बरामद हुई हैं। इनमें से दो मामले पड़ाव थाने में, जबकि तीन सिटी सदर थाने में दर्ज किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि पांच डाक्टर ऐसे हैं, जो अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे हैं। उनके पास कागजात भी नहीं हैं।

इसी सूचना के आधार पर ड्रग कंट्रोलर ने कार्रवाई करते हुए कथित रूप से पांच फर्जी चिकित्सकों के क्लीनिकों पर कार्रवाई की। जिस फर्जी चिकित्सक को काबू किया गया है, वह अपनी प्रेक्टिस के लिए कोई ठोस कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान यह भी पता चला है कि एक चिकित्सक दुधला मंडी में प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) चला रहा था, जबकि हिम्मतपुर गांव में एक फर्जी चिकित्सक सरकारी क्लीनिक चला रहा था।

इसी तरह गांव उगाड़ा से एक फर्जी चिकित्सक तथा मिर्जापुर के दो फर्जी चिकित्सकों का भंडाफोड़ हुआ है। इन में से दो के खिलाफ कैंट के पड़ाव थाने में कार्रवाई होगी, वहीं तीन मामले सिटी सदर थाने में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ड्रग कंट्रोल आफिसर सुनील दहिया व हेमंत ग्रोवर ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ चिकित्सक ऐसे हैं, जो फर्जी तरीके से अपने क्लीनिक चला रहे हैं।

इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान काफी मात्रा में दवाएं मिली हैं, जबकि आरोपी अपनी मेडिकल डिग्री को लेकर कोई ठोस कागजात पेश नहीं कर पाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें