फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर के वार्डों में 53 कार्यों को कराएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के वार्डों में 14.42 करोड़ से विकास कार्य करवाए जाएंगे। वार्डों में 53 विकास कार्य होने हैं। इनमें गली, नाला बनाने, श्मशानघाट का शेड डलवाने, बरसाती पानी की पाइपलाइन डलवाने सहित अन्य कार्य शामिल हैं। वार्डों में कई विकास कार्यों का कार्य भी शुरू हो गया है।
बरसाती सीजन में शहर की गलियों की हालत खराब हो गई थी और कई जगहों पर नाले भी बनाए जाने थे। बरसाती सीजन के कारण यह विकास कार्य अटक गए थे, अब इन कार्यों को शुरू किया जा रहा है। वार्डों में कई जगहों पर इंटरलॉकिंग टाइल को बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है और कई जगहों पर गलियों की रिपेयर भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरों में सड़कों की हालत को भी सुधारा जा रहा : शहर के सेक्टर-8, 9 और 10 में सड़कों की हालत को सुधारा जा रहा है। कई सड़कों को उखाड़कर दोबारा बना भी दिया गया है, जबकि कई सड़क के कार्य अभी चल रहे हैं। सेक्टर-9 और 10 की डिवाइडिंग रोड भी बनाई जा रही है। इसी तरह सेक्टर-9, 10 गुरुद्वारा चौक से सेक्टर-8 की तरफ जाने वाली सड़क का कार्य भी चल रहा है। यह सड़क आरसीसी की बनाई जा रही है। अभी सड़क को एक तरफ बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें