फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने बकाएदारों पर कसा शिकंजा, दो बिल्डिंग सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सालों से प्रॉपर्टी टैक्स पर कुंडली मारे बैठे डिफाल्टरों पर निगम आयुक्त द्वारा चलाए गए अभियान के तहत शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी है। नोटिस देने के बाद भी बकायादारों ने हर बार की तरह इस बार भी प्रॉपर्टी टैक्स से बचने के लिए जुगत तो लगाई लेकिन इस बार किसी की एक न चली।
मंगलवार को नगर निगम की टीम ने पांच लाख से ऊपर के डिफाल्टरों पर कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर निगम की टीम सबसे पहले नसीरपुर के साथ लगते हिसार रोड पर बने एक सीमेंट गोदाम पर पहुंची। निगम अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि इस पर निगम को करीब साढ़े 6 लाख रूपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया चला आ रहा था। जिसको आज नियमानुसार सील कर दिया गया। इसके बाद नगर निगम की टीम हिसार रोड पर ही बंद पड़े एक शैलर पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस पर भी नगर निगम की देनदारी करीब 5 लाख 13 हजार रुपये है। इस पर भी निगम की टीम ने सील जड़ दी है। उसके बाद निगम टीम ने कपड़ा मार्केट में एक दुकान पर दस्तक दी। जानकारी देते हुए निगम अधिकारी ने बताया कि दुकान पर 5 लाख 39 हजार रुपये बकाया चल रहा है। लेकिन यहां दुकान के मालिक ने दो दिन का समय मांगा है। अगर दो दिन में दुकान का मालिक प्रॉपर्टी टैक्स एकमुश्त किश्त में अदा नहीं करता तो तीसरे दिन दुकान को सील करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें