फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर निगम ने अंबा मार्केट के पार्क में लगी झुग्गियां हटाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के अंबा मार्केट के पार्क में लगी करीब दस से ज्यादा झुग्गियों को हटवाया। इसके साथ ही नगर निगम की टीम ने शहर के कपड़ा मार्केट व शुक्लकुंड रोड के दुकानदारों को बाहर से सामान हटाने को लेकर चेतावनी भी दी ताकि सड़क पर अतिक्रमण न हो। इस दौरान टीम ने अंबा मार्केट में सामान भी जब्त किया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम से सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर राजकुमार, पुलिस चौकी नंबर तीन इंचार्ज शंभू सहित अन्य पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। निगम से सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि एक शिकायत पर अंबा मार्केट के पार्क में लगाई गई करीब 10 से ज्यादा झुग्गियों को हटाया गया। उन्होंने बताया कि कपड़ा मार्केट व शुक्लकुंड रोड पर भी दुकानदारों को सामान बाहर न रखने को लेकर चेतावनी दी गई। सोमवार को भी नगर निगम की टीम मार्केट में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें