शहर सेक्टर-आठ में ग्रीन बेल्ट से निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए। सोशल मीडिया
अंबाला सिटी। नगर निगम टीम ने सेक्टर-8 ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया। टीम सफाई शाखा से सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए पहुंची। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण किया जा रहा था। इस पर निगम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। यहां निगम ने अर्थमूविंग मशीन से अतिक्रमण हटाया वहीं, कार्रवाई देखकर लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।