अंबाला। सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में हमीरपुर हिमाचल निवासी प्रवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। विरेंद्र कुमार की शिकायत पर पड़ाव थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विरेंद्र ने बताया कि उसका जानकार प्रवीन पिछले लगभग दस वर्षों से जीटी रोड पर स्थित एक होटल में काम करता था। 26 जुलाई की रात के जब वो वापस घर आ रहा था तो सड़क पार करते हुए किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।