बराड़ा में वार्ड नंबर पांच की गली के निर्माण का शुभारंभ करते नपा अध्यक्ष व अन्य। संवाद
बराड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष रजत मलिक ने वार्ड नंबर 5 स्थित मुख्य गली के निर्माण कार्य का विधिवत मुहूर्त किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से वार्ड पार्षद पति व वरिष्ठ समाजसेवी दीपक राणा व पूर्व पार्षद संदीप अरोड़ा मोंटी मौजूद रहे। लंबे समय से इस गली की हालत जर्जर होने के कारण स्थानीय निवासियों को आवाजाही में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अध्यक्ष ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए ताकि यह सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।