फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर पालिका व फायर कर्मचारियों ने थाली बजाकर बाजार में निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद अंबाला सदर के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान सेवाराम बोहत ने की। इस आंदोलन में अग्नि शमन सेवा के कर्मचारी भी मौजूद रहे। उनकी हड़ताल को आज 34 दिन पूरे हो गए हैं। सोमवार को सफाई और फायर कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मुख्य बाजार में थाली बजाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला प्रधान बीरपाल और राजिंदर ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के अपने ही वादों से मुकर रही है। नेता पापिंदर ने रोष जताते हुए कहा कि कालका स्टील हादसे में शहीद हुए दो फायर कर्मियों के परिवारों को अब तक न तो आर्थिक मदद मिली है और न ही पक्की नौकरी। नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें