फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मिस्टर अंबाला और हरियाणा रह चुका अवनीत

विज्ञापन
अवैध फैक्टरी के आरोपी अवनीत सिंह  की पुरानी बॉडी बि​ल्डिंग वाली फोटो
विज्ञापन
अंबाला। स्टेरॉयड और प्रोटीन की अवैध फैक्टरी के भंडाफोड़ मामले में काबू किए आरोपी अवनीत का बॉडी बिल्डिंग में नाम था। 2008 में वह मिस्टर अंबाला और 2013 में मिस्टर हरियाणा रह चुका है। अपनी मस्कुलर बॉडी से ही वह युवाओं के लिए रोल मॉडल था। अब वह ट्रेनिंग भी देता था।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी में ओलंपियन जिम खोलने के बाद युवाओं को डाइट बताने लगा और खुद ही सप्लीमेंट और प्रोटीन, स्टेरॉयड वाली दवाएं बनाने लगा। बताया जाता है कि अवनीत की लोकल सेल के अलावा वह दूसरे शहरों में बैठे युवाओं को भी नकली सप्लीमेंट ब्रांडेड कंपनी के स्टीकर लगाकर बेचता था। इतना ही नहीं ऑनलाइन ही अपने सप्लीमेंट की मार्केट बनाई थी। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डरों के साथ फोटो भी पोस्ट करता था।


फिटनेस के नाम पर बढ़ी थी मार्केट

युवाओं का फिटनेस की प्रति काफी रुझान रहता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि जिलाभर में कुल 50 जिम है। कोई भी युवा जिम में जाता है तो उसे शरीर में जल्द ही बदलाव की चाह रहती है। यही कारण है कि युवाओं की इस चाह का फायदा उठाकर उन्हें असल की आड़ में यह सप्लीमेंट दिए जाते हैं। ऐसे में युवाओं के पास उस प्रोडक्ट की पुष्टि करने का केवल एक ही चारा बचता है और वो भी बार कोड से स्कैन।
विज्ञापन


अंगों पर पड़ता है नकली सप्लीमेंट का असर

नागरिक अस्पताल के डॉ.अंकुश ने बताया कि युवाओं को इस तरह से सप्लीमेंट खरीदते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए। नकली सप्लीमेंट सीधा युवाओं के अंगों पर असर डालते हैं और काफी देर बाद इसका पता चलता है। सबसे ज्यादा इसका असर लीवर पर पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें