फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सर्दी के मौसम में धुंध के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें वाहन चालक, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह व रात के समय धुंध के दौरान चलने वाले वाहन चालकों के लिए अंबाला पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सावधानी के साथ-साथ यातायात के नियमों पर पूरी तरह से ध्यान रखकर वाहन चलाने की हिदायत दी है ताकि लोग सुरक्षित सफर कर सकें। विशेषकर धुंध से बचने के कुछ पहलुओं पर वाहन चालकों को ध्यान देने को कहा है। कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में शिकार लोगों की हमें तुरंत मदद करनी चाहिए, इसकी सूचना डायल-112 पर पुलिस को दें ताकि दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों की जान को समय रहते बचाया जा सके।
विज्ञापन


धुंध में वाहन चलाते समय यह बरते सावधानी

- घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं
- आगे आने वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं
- वाहन की हैड लाइट को हाइ बीम पर न रखें, ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती है और सामने कुछ नजर नहीं आता
- हैड लाइट लो बीम पर रखें, इससे देखने में आसानी होगी
- हाईवे पर सड़कों के किनारे बनी पीली लाइन को फॉलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है
- वाहन चलाते समय कहीं मुड़ना है तो काफी पहले इंडीकेटर दें
- हैडलाइट बंद करके सिर्फ फाॅग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता है क्योंकि दूर से आने वाले वाहनों को अकेले फाॅग लाइट दिखाई नहीं देती।

वाहनों में फाॅग लाइट आवश्यक लगवाएं

अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों फाॅग लाइट आवश्यक तौर पर लगवाएं, यह धुंध को काटने में मददगार साबित होती है। कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें। कोहरे के समय किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी कर फॉलो करें। वाहन मालिक एवं चालक अपने- अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। कहा कि वह कोहरे के समय अपने वाहनों को उचित स्थान पर ही खड़ा करें ताकि सड़क दुर्घटना एवं सड़क जाम की स्थिति न बनने पाए व सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों को आने-जाने में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें