फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैठक न होने से लटका प्रस्ताव, 54 अवैध कॉलोनी की फाइल ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 54 अवैध कॉलोनी को स्वीकृत करने की फाइल ठंडे बस्ते में चली गई है। इस प्रस्ताव को पास करने के लिए बीते 17 दिसंबर को हाउस बैठक होनी थी, अभी तक निगम की ओर से बैठक नहीं बुलाई। मेयर की ओर से कई बार बैठक बुलाने को लेकर अधिकारियों को पत्र भी लिखे गए, इसके बाद भी अधिकारियों ने हाउस बैठक बुलाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब निगम के चुनाव होने हैं, ऐसे में इस कार्यकाल में इन कॉलोनियों पर वैध की मुहर लगने की संभावना कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

शहर में पट्टी रांगड़ा, मंडौर, काकरू, पट्टी कलान, पट्टी अर्चन, सिंघावाला, सौंडा, कालूमाजरा, धूलकोट, सौंडा, पट्टी जट्टां सहित अन्य कॉलोनियों को वैध किया जाना है।
दिशा की बैठक में इस मुद्दे पर जवाब नहीं दे पाए थे अधिकारी : अक्तूबर में हुई दिशा की बैठक में भी मामला उजागर हुआ था कि निगम अधिकारी शहर की 54 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का भी प्रस्ताव भी सरकार के पास प्रस्ताव नहीं भेज पाए थे, जबकि बाकी जिलों की कॉलोनियां वैध हो गईं। इस पर भी सांसद वरुण चौधरी व कार्तिकेय शर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा था कि इस मामले में कब-कब, क्या-क्या हुआ। यह जवाब समिति को देने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें