फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताओं ने रैंप वॉक पर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। तुलसी सैपलिंग्स में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अलग-अलग प्रस्तुतियां देकर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। बच्चों ने खूबसूरती से दर्शाया कि मां के स्नेह और त्याग का पृथ्वी पर कोई दूसरा उदाहरण मिलना असंभव है। बच्चों की माताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर, गेस दी सॉन्ग, पास दी कुशन आदि में माताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उनके लिए फैशन शो भी करवाया गया। रैंप वॉक पर भी माताओं का जलवा देखने योग्य था। सभी बहुत सुंदर लग रही थी। माताओं को बेस्ट स्माइल, बेस्ट वॉक, बेस्ट ड्रेस आदि श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें