फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मां बेटी चला रहीं थीं सैक्स रैकेट, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। न्यू दयाल बाग स्थित रिहायशी इलाके में चल रहे सैक्स रैकेट के मामले में मंगलवार रात को पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को दो महिलाएं, एक व्यक्ति और आठ युवतियां मिली। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर के सेक्टर 7 अर्बन एस्टेट निवासी आरोपी विकास और दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर थाना महेश नगर में मामला दर्ज किया। इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं आठ युवतियों को गवाह बनाया है। इसमें कुछ लड़कियां नेपाल, दिल्ली, पंजाब और अन्य स्थानों की हैं।
विज्ञापन

ग्राहक को दिया था 500 रुपये का नोट

21 मार्च को पुलिस को वेश्यावृत्ति की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक तैयार कर जाल बिछाया। एक पांच सौ के नोट पर हस्ताक्षर कर फर्जी ग्राहक को दिए और मकान में भेज दिया। वहां मौजूद महिला से 500 रुपये में डील हुई और उसने लकड़ियां दिखाई। महिला को पैसे देने के बाद जैसे ही ग्राहक को कमरे में ले जाने की तैयारी चल रही थी तो पुलिस ने छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई उप-पुलिस अधीक्षक अंबाला छावनी अनिल कुमार ने नेतृत्व हुई। प्रबंधक थाना महेशनगर निरीक्षक रामपाल सिंह व पुलिस दल शामिल रहा। छापेमारी के दौरान मौके से आरोपी विकास, दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया। इस मामले में अन्य 8 युवतियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें